News

अफगानिस्तान के हमलों से फिर दहला पाकिस्तान, नूर खान एयर बेस समेत कई जगह एयर स्ट्राइक

अफगानिस्तान के हमलों से फिर दहला पाकिस्तान, नूर खान एयर बेस समेत कई जगह एयर स्ट्राइक

दुनियाभर के कई देशों में इस समय जंग का माहौल बना हुआ है. ईरान और इजराइल के बीच चल रही जंग का असर अब आम लोगों पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहा मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले एक महीने से दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात हैं. इस बीच सोमवार को तालिबान सरकार की तरफ से कहा गया कि हमने पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर हमला किया है.

तालिबान सरकार ने नूर खान एयरबेस पर हमले का दावा किया है. यह एयरबेस रावलपिंडी में है और पाकिस्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. तालिबान के एक मंत्री ने दावा किया कि उनके लड़ाके डूरंड लाइन पार कर पाकिस्तान की जमीन में घुस चुके हैं. तालिबान के मुताबिक, क्वेटा और खैबर पख्तूनख्वा के कुछ सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले चार दिनों से लगातार हमले किए जा रहे हैं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान इसको लेकर अलग-अलग दावा कर रहे हैं. हालांकि दोनों देशों के बीच तनाव अब और तेजी से बढ़ रहा है.

डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह ने दी जानकारी

तालिबानी रक्षा मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने ताजा हमलों को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी है. इसके साथ ही अरबी की आयत भी शेयर की है, जिसका अर्थ है कि जो तुम पर हमला करे, तुम भी उसी के बराबर उस पर जवाबी कार्रवाई करो. साथ में उन्होंने हमलों का एक वीडियो भी पोस्ट किया है. आगे लिखा कि आज राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की वायु सेना ने पाकिस्तान में प्रमुख सैन्य ठिकानों के खिलाफ सटीक और समन्वित हवाई अभियान चलाया है.

तालिबान ने इन जगहों पर किया हमले का दावा

तालिबान ने पाकिस्तान कई प्रमुख ठिकानों पर हमले का दावा किया है. दावे के अनुसार नूर खान एयरबेस, बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं कोर का मुख्यालय, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद क्षेत्र का एक सैन्य कैंप पर हमला किया है. इन हमलों से पहले पाकिस्तान ने दावा किया था कि कि अब तक 400 से ज्यादा अफगान लड़ाके मारे जा चुके हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *