इंडिया-चाइना रिलेशन: चीन के साथ 100 अरब डॉलर का व्यापार घाटा, फिर भारत ड्रैगन पर क्यों नहीं लगाता टैरिफ
India-China Relations: इस वक्त पूरी दुनिया में टैरिफ शब्द की चर्चा है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति अवैध करार दिया है. बावजूद इसके उन्होंने एक दूसरे नियम के तहत दुनिया के देशों पर 15 फीसदी टैरिफ लगा दी है. लेकिन, हमारा सवाल डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर नहीं है. बल्कि भारत और चीन के बीच व्यापर को लेकर है. इस व्यापार में भारत को करीब 100 अरब डॉलर का घाटा है लेकिन बावजूद इसके वह ड्रैगन पर कोई टैरिफ क्यों नहीं लगाता जिस तरह अमेरिका ने चीन, भारत जैसे देशों पर लगाया है.