जबलपुर में रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर ने छीन ली जिंदगी
जबलपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। कोतवाली में बाइक कार से टकराई, भेड़ाघाट में ट्रैक्टर से 14 वर्षीय बालक की जान गई, जबकि पाटन में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हुई। पुलिस जांच जारी है।