मालेगांव को मिला मुस्लिम मेयर, इस्लाम पार्टी की नसरीन ने मारी बाजी, कांग्रेस-सपा ने दिया साथ, देखते रह गए ओवैसी
Malegaon Mayor Election: मालेगांव महानगरपालिका चुनाव में ISLAM पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी, जिसके पास 35 नगरसेवक थे. हालांकि, अकेले दम पर बहुमत से दूर होने के कारण उसे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का समर्थन मिला और नसरीन शेख को मेयर पद के लिए निर्वाचित घोषित कर दिया गया.