मुख्यमंत्री के इशारे पर सारे सबूत मिटाए गए… चुनाव लड़ रहीं RG मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां का ममता सरकार पर हमला

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में RG कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या की शिकार हुई लड़की की मां रत्ना देबनाथ को पानीहाटी सीट से इस बार के चुनाव में टिकट मिल गया है. वो इस बार के चुनाव में BJP के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि यह भी एक जीत है. यह जीत पानीहाटी के लोगों की है. मैं चुनाव की लड़ाई नहीं जीतूंगी, पानीहाटी के लोग जीतेंगे. उन्होंने कहा कि पानीहाटी के लोग विरोध करना भूल गए हैं. सरकार ने लोगों से शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके बुनियादी अधिकार छीन लिए हैं.
रत्ना देबनाथ ने कहा कि मैं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती हूं. मैं कहना चाहती हूं कि सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए. आप जानते हैं कि मेरी बेटी की हत्या RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी के दौरान हुई थी. उन्होंने कहा कि तब से लेकर अब तक यहां कई घटनाएं हो चुकी हैं. मैं कल से अपना चुनाव प्रचार शुरू करना चाहती हूं. मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि अभी मैं शून्य हूं. मेरे पास कुछ भी नहीं है. इसलिए मुझे कुछ भी नहीं चाहिए.
‘मुख्यमंत्री के इशारे पर सबूत मिटा दिए गए’
इससे पहले रत्ना देबनाथ ने कहा था कि वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने और पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लड़ने के मकसद से चुनाव लड़ना चाहती हैं. उन्होंने कहा था मेरी बेटी की बेरहमी से हत्या हुए काफी समय बीत चुका है. लंबे समय तक चले आंदोलनों और संघर्ष के बावजूद, हमें अभी तक न्याय नहीं मिला है. मुख्यमंत्री के इशारे पर सारे सबूत मिटा दिए गए हैं. मैंने अपनी बेटी के लिए न्याय दिलाने के मकसद से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
West Bengal Elections 2026 | North 24 Parganas: Ratna Debnath, mother of the RG Kar Medical College rape and murder victim to contest from Panihati constituency as a BJP candidate.
She says, “This is also a victory. This victory is for the people of Panihati. I will not win the pic.twitter.com/ZClYgRw7ZQ
— ANI (@ANI) March 26, 2026
’15 सालों की सरकार देखी, 5 साल के लिए BJP को मौका दें’
रत्ना ने कहा कि मैं उनसे अनुरोध करूंगी कि वे मेरे साथ खड़े रहें. चुनाव की लड़ाई मुश्किल नहीं होगी. हम पहले ही एक बड़ी लड़ाई लड़ चुके हैं. हम राज्य के लोगों से कहेंगे कि आपने पिछले 15 सालों से एक सरकार को देखा है. उन्होंने कहा कि अगले 5 सालों के लिए BJP को एक मौका दें. मैं अपनी बेटी की मौत का इंसाफ लेकर रहूंगी. कोई भी मुझे ऐसा करने से नहीं रोक सकता. मुख्यमंत्री के इशारे पर सारे सबूत मिटा दिए गए हैं.