News

मुर्गी पालन बना किसानों का मजबूत सहारा, अंडा और मांस दोनों से कमाई, 45 दिन में होगी लाखों की आमदनी

poultry farming business: किसान खेती के साथ मुर्गी पालन अपनाकर अतिरिक्त आय कमा सकते हैं. यह बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमें किसान को बहुत अच्छा मुनाफा होगा. मुर्गी पालन में कई नस्ल आती है. जिन्हें पालकर अच्छा मुनाफा मिलता है. करीब 2 महीने में इस कारोबार में लाखों रुपए तक की इनकम हो जाती है. कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक मेहंदीरत्ता ने बताया कि यह कम लागत और कम जगह में शुरू होने वाला लाभकारी व्यवसाय है. 50 हजार से 1 लाख रुपये के निवेश से शुरुआत कर किसान हर महीने 25 से 30 हजार रुपये तक कमा सकते है. करीब 40-45 दिनों में ब्रॉयलर मुर्गियों से 2- लाख रुपये तक की आमदनी संभव है, जबकि लेयर मुर्गियां 4 महीने बाद अंडे देना शुरू करती है. नियमित टीकाकरण, साफ-सुथरा शेड और अच्छी नस्ल का चयन जरूरी है. अंडा और मांस दोनों की बाजार में अच्छी मांग होने से यह किसानों के लिए फायदे का सौदा बन रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *