लखीमपुर खीरी में महक रही चंदन की खुशबू, किसान कर रहे खेती, 15 साल में बनेंगे लाखपति
White sandalwood cultivation: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान अब पारंपरिक फसलों के साथ चंदन की खेती की ओर बढ़ रहे है. नकहा विकासखंड के गडौसा रामापुर गांव के प्रगतिशील किसान राम सिंह वर्मा ने डेढ़ एकड़ में करीब 550 सफेद चंदन के पौधे लगाए है. पौधे कानपुर और मलिहाबाद से मंगवाकर 3-4 फीट दूरी पर रोपे गए है. चंदन 12-15 वर्ष में तैयार होता है. एक पेड़ की कीमत लगभग सवा लाख से डेढ़ लाख रुपये तक और लकड़ी करीब 7,000 रुपये प्रति किलो बिकती है. चंदन को कम पानी चाहिए और जलभराव से बचाव जरूरी है. सही देखभाल और धैर्य के साथ यह खेती किसानों के लिए भविष्य में बड़ी आमदनी का जरिया बन सकती है.