News

स्टेज पर रकुल प्रीत सिंह को इंफ्लुएंसर ने नहीं दिया भाव, सरेआम की बेइज्जती, बताया क्यों किया ऐसा

स्टेज पर रकुल प्रीत सिंह को इंफ्लुएंसर ने नहीं दिया भाव, सरेआम की बेइज्जती, बताया क्यों किया ऐसा

Rakul Preet Singh Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों सोशल मीडिया गॉसिप में बनी हुई हैं और इसकी वजह है एक वीडियो. हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रकुल प्रीत सिंह को एक इंफ्लुएंसर ने भरी महफिल में इग्नोर कर दिया, जिसके बाद ये वीडियो आग की तरह फैल गया. इस वीडियो पर नेटिजन्स अलग-अलग रिएक्शन देते हुए नजर आए. इंफ्लुएंसर के रकुल प्रीत को स्टेज पर इग्नोर करने को कुछ लोगों ने सही बताया तो कुछ ने गलत. इसी बीत अब उस इंफ्लुएंसर ने एक नया वीडियो पोस्ट कर सच्चाई बताई है.

हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर लक्ष्य जग्गी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसे देखकर सबको लगा उन्होंने अवॉर्ड लेते समय एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर किया. इसके बाद इंफ्लुएंसर को सोशल मीडिया पर काफी हेट मिलने लगा, जिसके बाद अब उन्होंने इस मुद्दे पर बात की और अपना स्टैंड साफ किया है. उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया था.

इंफ्लुएंसर ने बताई पूरी बात

इंटरनेट पर अपना वीडियो वायरल होते देखने के बाद लक्ष्य जग्गी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने कहा, “तो आप उस रकुल प्रीत वाली घटना के बारे में पूछ रहे थे कि मैंने अवॉर्ड शो में रकुल प्रीत को इग्नोर क्यों किया. असल में क्या हुआ था, तो बात ये थी कि मैं जहां अवॉर्ड लेने के लिए गया था तो वहां मेरे सामने एक लेडी थीं, वो मेरे पास से गुजरीं और उन्हें भी एक अच्छा अवॉर्ड मिल रहा था. जैसे उन्होंने अवॉर्ड लेने के बाद एक्ट्रेस से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, तो रकुल ने उनसे हाथ नहीं मिलाया.”

यह भी पढ़ें – दैव मिमिक्री मामले में कोर्ट पहुंचे रणवीर सिंह, केस बंद करने की अपील की

View this post on Instagram

A post shared by @jaggixontop

आगे बताते हुए लक्ष्य ने कहा, “तो इसलिए मैंने हाथ नहीं मिलाया. मैं किसी की बेइज्जती करने नहीं गया था मैं स्टेज पर गया, अवॉर्ड लिया और आगे बढ़ गया. मुझे लगा हाथ मिलाने का रिवाज नहीं है, तो अवॉर्ड ले लो और आगे बढ़ो. उस समय मुझे यही लगा. मुझे कैसे पता चलता कि दूसरे इंसान को बेइज्जती महसूस होगी.”

अवॉर्ड शो में असल में क्या हुआ?

हाल ही में रकुल प्रीत सिंह एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं और इस दौरान वो स्टेज पर लोगों को अवॉर्ड देने के लिए खड़ी थीं. इसी बीच लक्ष्य जग्गी नाम का शख्स आता है और रकुल प्रीत को भाव दिए बिना सीधे अवॉर्ड लेकर चला जाता है. ये मूमेंट तुरंत टॉक ऑफ द टाउन बन गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर लोगों को लगा कि इंफ्लुएंसर ने रकुल को जानबूझकर इग्नोर कर दिया.

लक्ष्य जग्गी कौन हैं?

लक्ष्य जग्गी एक पॉपुलर फिटनेस पर्सनैलिटी और इन्फ्लुएंसर हैं. सोशल मीडिया पर उनके चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो अक्सर जिम टिप्स, ट्रांसफॉर्मेशन क्लिप्स और अपनी ज़िंदगी के मज़ेदार पलों के वीडियो भी पोस्ट करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *