3 ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद धुरंधर 2 डायरेक्टर का बड़ा दांव, फिर रणवीर सिंह पर जताया भरोसा! किन प्रोजेक्ट्स पर नजरें?

Aditya Dhar Upcoming Movie: बॉलीवुड में जब कोई फिल्म जबरदस्त हिट होती है, तो उसके बाद से उसे लेकर चर्चा काफी बढ़ जाती है. केवल इकना ही नहीं बल्कि लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि डायरेक्टर अब आगे क्या करने वाले हैं. इन दिनों आदित्य धर भी कुछ ऐसे ही सवालों के बीच चर्चा में हैं. उनकी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और इसके बाद अब हर किसी की नजर उनके अगले प्रोजेक्ट पर टिकी हुई है.
‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद आदित्य धर ने खुद को बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी इस फिल्म ने दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है और यही वजह है कि अब उनके अगले कदम को लेकर इंडस्ट्री में काफी उत्सुकता है. खबरों की मानें तो आदित्य धर फिलहाल थोड़ा ब्रेक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही वो अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर भी लगातार काम कर रहे हैं.
अलग जॉनर की फिल्में
जानकारी के मुताबिक, आदित्य के पास इस समय तीन बड़े और बिल्कुल अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के ऑप्शन मौजूद हैं, जिनमें से वो अपने अगले प्रोजेक्ट का चुनाव करेंगे. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा जिस प्रोजेक्ट की हो रही है, वो है ‘द इमॉर्टल अश्वत्थामा’. ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में रही है, लेकिन कई वजहों से इसे पहले रोक दिया गया था. अब ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने की बात सामने आ रही है. माना जा रहा है कि इस बार फिल्म को और बड़े स्केल पर बनाया जा सकता है. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- लाइव शो में स्टेज पर चढ़ गया फैन, सुनंदा शर्मा डरकर बीच में भाग खड़ी हुईं, छोड़ दी परफॉर्मेंस
रणवीर के साथ फिर काम
आदित्य धर का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट एक हिस्टोरिकल फिल्म बताई जा रही है, जो चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन पर आधारित हो सकती है. खास बात ये है कि बताया ये भी जा रहा है कि इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह का नाम भी सामने आ रहा है. अगर ऐसा होता है, तो धुरंधर के बाद आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है. इतना ही नहीं, तीसरा ऑप्शन एक स्पोर्ट्स ड्रामा भी बताया जा रहा है, जो उनके बाकी प्रोजेक्ट्स से बिल्कुल अलग होगा. आदित्य की पहले भी 3 फिल्में ब्लॉकबस्टर रह चुकी हैं, जिसमें ‘धुरंधर’, ‘धुरंधर 2’ और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ का नाम शामिल है.
बड़े और अलग प्रोजेक्ट
इससे साफ है कि आदित्य धर खुद को एक ही तरह की फिल्मों तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि अलग-अलग जॉनर में काम करके अपनी पहचान और मजबूत करना चाहते हैं. दिलचस्प बात ये है कि ये तीनों प्रोजेक्ट्स अपने आप में काफी बड़े और अलग हैं. एक तरफ पौराणिक और मायथोलॉजिकल कहानी, दूसरी तरफ ऐतिहासिक गाथा और तीसरी तरफ स्पोर्ट्स ड्रामा, ये दिखाता है कि आदित्य धर अपने करियर के सबसे अहम मोड़ पर खड़े हैं, जहां उनका अगला फैसला इंडस्ट्री में नई दिशा तय कर सकता है.