Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

News

कभी इटली, कभी बैंकॉक, कभी सीक्रेट ट्रिप… 22 साल में कितनी बार विदेश गए राहुल? BJP ने खोली पोल

Rahul Gandhi Foreign Trip: भारतीय जनता पार्टी के नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर बड़ा हमला बोला है. संबित पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी ने पिछले 22 वर्षों में कुल 54 विदेशी यात्राएं कीं और इन यात्राओं पर कथित तौर पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च हुए. बीजेपी नेता ने सवाल उठाया कि जब राहुल गांधी की घोषित आय इससे काफी कम है, तो इतना पैसा आखिर आया कहां से? संबित पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी की यात्राएं इटली, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, वियतनाम, कंबोडिया, सिंगापुर, मालदीव, कतर, यूएई और ओमान जैसे देशों तक फैली हुई हैं. उन्होंने कहा कि इनमें से कई यात्राएँ सार्वजनिक रिकॉर्ड में हैं, जबकि कुछ ‘अनडिक्लेयर्ड’ या ‘सीक्रेट ट्रिप’ बताई गई हैं, बीजेपी नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक कथित ‘लेज़र’ दिखाते हुए दावा किया कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का खर्च ‘बॉटम अप मॉडल्ड एस्टीमेशन’ के जरिए निकाला गया. इसमें फर्स्ट क्लास फ्लाइट, बिजनेस क्लास टीम ट्रैवल, फाइव स्टार होटल, सिक्योरिटी, कार, फूड और इवेंट खर्च को शामिल किया गया. संबित पात्रा ने दावा किया कि 2015 की एक साउथ ईस्ट एशिया यात्रा में कथित तौर पर 4.5 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि उसी साल राहुल गांधी की घोषित आय करीब 86 लाख रुपये थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में राहुल गांधी की यात्रा का खर्च उनकी घोषित आय से कई गुना ज्यादा दिखता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *