News

NPCIL Recruitment 2026: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई, इतनी मिलेगी सैलरी

NPCIL Recruitment 2026: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई, इतनी मिलेगी सैलरी

अगर आप न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी एनपीसीआईएल (NPCIL) में काम करना चाहते हैं तो आपके पास एक शानदार मौका है. दरअसल, एनपीसीआईएल ने कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट में कैटेगरी-II स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.npcilcareers.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जून को सुबह 10 बजे शुरू होगी और 29 जून को शाम 4 बजे तक खुली रहेगी.

इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्लांट ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट और वेल्डर सहित विभिन्न ट्रेडों में स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन के कुल 255 पदों को भरा जाएगा. कुल 255 रिक्तियों में से 136 पद प्लांट ऑपरेटर के, 47 इलेक्ट्रीशियन के लिए, 30 फिटर के लिए, 15-15 इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के लिए, 5-5 टर्नर और मशीनिस्ट के लिए और दो वेल्डर के लिए हैं.

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

  • प्लांट ऑपरेटर पद के लिए कैंडिडेट्स को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (HSC) या इंटरमीडिएट स्कूल प्रमाणपत्र (ISC) पास होना चाहिए और कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए.
  • अंग्रेजी की पढ़ाई माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (SSC) स्तर पर किया होना चाहिए.
  • इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और वेल्डर सहित अन्य ट्रेड्स के लिए कैंडिडेट्स को साइंस और मैथ्स में अलग-अलग कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए और साथ ही संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए.

उम्र सीमा क्या होनी चाहिए?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 29 जून 2026 को 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकार के मानदंडों के अनुसार ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशिष्ट विकलांगता वाले व्यक्तियों, पूर्व सैनिकों, युद्ध में शहीद हुए रक्षा कर्मियों के आश्रितों और एनपीसीआईएल कर्मचारियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया क्या है?

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, एडवांस्ड परीक्षा और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन शामिल है. कंप्यूटर आधारित परीक्षा तमिल, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में आयोजित की जाएगी.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के पहले साल के दौरान 20,000 रुपये प्रति माह और दूसरे साल के दौरान 22,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा. साथ ही उन्हें 3,000 रुपये का एकमुश्त बुक अलाउंस भी दिया जाएगा. ट्रेनिंग पूरा करने के बाद कैंडिडेट्स को पे लेवल-3 में टेक्नीशियन/बी के पद पर नियुक्त किया जा सकता है, जिसका शुरुआती बेसिक पे 21,700 रुपये होगा और महंगाई भत्ता सहित कुल मंथली सैलरी लगभग 34,720 रुपये होगी.

ये भी पढ़ें: SBI में निकली 800+ पदों पर भर्ती, हर कोई नहीं कर सकता अप्लाई, जानें एलिजिबिलिटी और सैलरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *