News

दिल्ली-NCR की महंगाई पर IITian का ट्वीट वायरल, लोग बोले- ‘भाई, बच्चे हो गए तो क्या करोगे?’

दिल्ली-NCR की महंगाई पर IITian का ट्वीट वायरल, लोग बोले- ‘भाई, बच्चे हो गए तो क्या करोगे?’

दिल्ली-NCR में रहना और घर खर्च चलाना कितना महंगा हो चुका है, इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर बहस होती रहती है. लेकिन इस बार आईआईटी (IIT) के PhD स्टूडेंट के एक ट्वीट ने इस बहस को एक नया मोड़ दे दिया है. छात्र का दावा है कि एनसीआर में दो लोगों के एक छोटे से परिवार को बिल्कुल साधारण लाइफ जीने के लिए भी हर महीने कम से कम 85,000 से 95,000 रुपये की जरूरत होती है. इस पोस्ट के वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस का बाजार गरमा गया है.

’50 से 60 हजार में कैसे कर रहे गुजारा?’

मिश्रा देव नाम के इस आईआईटी स्कॉलर ने X (पहले ट्विटर) हैंडल @DarrKaMahaulHai से अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा, NCR में रहने का खर्च वाकई आसमान छू रहा है. यह समझ से परे है कि कोई शादीशुदा कपल 50,000 से 60,000 रुपये महीने में कैसे सर्वाइव कर रहा है. जो 1 लाख से कम कमा रहे हैं, वो अपने खर्चे कैसे मैनेज करते हैं?

छात्र ने आगे लिखा, मैं खुद एक सादगी पसंद इंसान हूं, फिर भी मेरे हिसाब से दो लोगों के लिए न्यूनतम खर्च ही 85,000 से 95,000 रुपये महीना बैठता है. जैसे ही देव की यह पोस्ट वायरल हुई, दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम के रहने वाले लोग अपनी-अपनी जेब का हाल बयान करने के लिए कमेंट बॉक्स में कूद पड़े.

नोएडा में 50 हजार सिर्फ किराया!

आईआईटी स्टूडेंट के इस दावे पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखे को मिल रही हैं. एक यूजर ने नोएडा का अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उसे जब 2BHK फ्लैट ढूंढना शुरू किया, तो किराया सुनकर होश उड़ गए. बिना मेंटेनेंस के ही फ्लैट का 45 से 50 हजार रेंट मांगा जा रहा था. दिल्ली के एक अन्य निवासी ने कहा, हमारा तो खुद का घर है, इसके बावजूद तीन लोगों के हमारे परिवार का मासिक खर्च 70 हजार रुपये छू रहा है. यह भी पढ़ें: ‘कार में बैठे हैं तो क्या अमीर हैं!’ मासूम बच्ची की बातें सुन लीची वाले भैया भी पिघल गए; देखें ये वायरल वीडियो

‘बच्चे हो गए, तो क्या करोगे?’

इस बहस में तब दिलचस्प मोड़ आया, जब एक यूजर ने याद दिलाया कि इस पूरे एस्टीमेट में कुछ बड़े खर्चे तो छोड़ ही दिए गए हैं. यूजर ने लिखा, किसी ने इंश्योरेंस की बात क्यों नहीं की? लाइफ, हेल्थ और कार इंश्योरेंस में ही हर महीने 10 हजार से ज्यादा चले जाते हैं. दवाओं का खर्चा अलग, और अगर बच्चे हो गए, तो उनकी स्कूल फीस, ट्यूशन और एक्स्ट्रा एक्टिविटिज का खर्च जुड़ेगा, तो 20 हजार का झटका अलग से लगेगा. यह भी पढ़ें: वीडियो कॉल से ‘कामयाबी की कुर्सी’ तक; जब मम्मी-पापा को अपना ऑफिस दिखाते हुए भावुक हुई बेटी, वायरल VIDEO जीत रहा इंटरनेट का दिल

‘महंगाई नहीं, आपकी लाइफस्टाइल तय करती है खर्च’

हालांकि, हर कोई इस बात से सहमत नहीं था. कई नेटिजन्स का मानना था कि खर्च महंगाई से ज्यादा इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी लाइफस्टाइल कैसी है. एक यूजर ने कहा, गुरुग्राम जैसे महंगे शहर में भी लोग 30 हजार रुपये महीने में परिवार पाल रहे हैं. असल सवाल ये है कि आप अपने खर्चों को कैसे मैनेज करते हैं. यह भी पढ़ें: ट्रेन में समोसा खाने के शौकीन हैं तो ठहरिए! यह वायरल वीडियो उड़ा देगा आपके होश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *