भारत को मिला जमीन में गड़ा खजाना खोदने का ऑफर, मिर्ची जैसा देश बनाएगा मालामाल, निकल जाएगी चीन की सारी हेकड़ी
भारत और चिली के बीच CEPA समझौता निर्णायक दौर में पहुंच गया है. चिली ने भारत को लिथियम, कॉपर और कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के खनन में निवेश का बड़ा ऑफर दिया है. यह साझेदारी भारत के EV, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी सेक्टर को मजबूती देने के साथ चीन पर निर्भरता कम करने में अहम भूमिका निभा सकती है.