Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

News

33°C में गर्म हुडी, सांप का वो झूठा ड्रामा, पासपोर्ट का गायब होना… सिया-चेतन की वो 5 गलतियां, जिससे खुला केतन अग्रवाल हत्याकांड का राज

33°C में गर्म हुडी, सांप का वो झूठा ड्रामा, पासपोर्ट का गायब होना…  सिया-चेतन की वो 5 गलतियां, जिससे खुला केतन अग्रवाल हत्याकांड का राज

Siya Goyal-Chetan Chaudhary 5 Mistakes: पुणे के गहुंजे इलाके के रहने वाले 26 वर्षीय बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत की कहानी में हर दिन नए और रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. 18 जून को ऐतिहासिक लोहागढ़ किले की गहरी खाई में गिरकर हुई केतन की मौत को शुरुआत में एक सामान्य ट्रेकिंग हादसा माना जा रहा था. लेकिन पुणे ग्रामीण पुलिस, लोनावला रूरल पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की बारीकी से की गई जांच ने इस केस को एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में तब्दील कर दिया. इस पूरी साजिश का ताना-बाना केतन की मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने मिलकर बुना था. लेकिन शातिर दिमाग होने के बावजूद, दोनों से कुछ ऐसी कड़ियां छूट गईं जिसने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

इस पूरे मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लोहागढ़ किले के टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज ने सबसे अहम भूमिका निभाई. पुलिस जब फुटेज खंगाल रही थी, तो उन्हें केतन और सिया के पीछे कुछ ही दूरी पर एक संदिग्ध युवक चलता दिखाई दिया.

हैरान करने वाली बात यह थी कि 18 जून को वहां का तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन उस युवक ने शॉर्ट्स के साथ एक मोटी हुडी पहन रखी थी. उसने हुडी की कैप को आगे तक खींचा हुआ था ताकि चेहरा न दिखे और उसके ऊपर हेडफोन लगा रखा था. इतनी भीषण गर्मी में किसी का हुडी पहनना पुलिस को खटक गया. एक अन्य फुटेज में दिखा कि जैसे ही सिया ने पीछे मुड़कर देखा, हुडी वाले युवक ने तुरंत नीचे बैठने की कोशिश की. यहीं से पुलिस का शक गहरा गया.

2. 15 दिन में 4 बार किला जाने की अजीब जिद

केतन की बहन संजना और परिवार से पूछताछ में पता चला कि फरवरी में सगाई होने के बाद से ही सिया अचानक केतन पर लोहागढ़ किला चलने का अजीब दबाव बनाने लगी थी. वह सिर्फ 15 दिनों के भीतर केतन को 4 बार किला ले जाने की कोशिश कर चुकी थी.

31 मई: सिया पहली बार केतन को लोहागढ़ लेकर गई.

4 जून: उसने दोबारा जाने की जिद की, लेकिन केतन की मां ने मना कर दिया.

14 जून (पहला प्रयास): सिया केतन को लेकर किला पहुंची. वहां उसने केतन को पहाड़ी से नीचे धकेलने की कोशिश की, लेकिन केतन ने सूझबूझ से एक झाड़ी पकड़ ली और बच गया. जब केतन ने पूछा कि धक्का क्यों दिया, तो सिया ने वहां सांप होने का झूठा ड्रामा रच दिया और कहा कि वह उसे सांप से बचा रही थी.

18 जून (मर्डर का दिन): वह दोबारा केतन को ले गई और इस बार अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया.

ये भी पढ़ें:शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती, मेरे बेटे को क्यों मारा, केतन अग्रवाल के माता-पिता का छलका दर्द, रोते-रोते की बस एक ही मांग

3. बाली ट्रिप और पासपोर्ट का रहस्यमयी ढंग से गायब होना

सिया और चेतन किसी भी हाल में केतन की शादी से पहले उसकी हत्या करना चाहते थे. केतन और सिया का प्री-वेडिंग फोटोशूट इंडोनेशिया के बाली में होने वाला था. लेकिन उस ट्रिप पर जाने से ठीक पहले केतन का पासपोर्ट रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया, जिस वजह से उसे एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा. पुलिस को शक है कि यह पासपोर्ट भी सिया ने ही गायब किया था ताकि केतन भारत में ही रहे और उसे रास्ते से हटाया जा सके. नवंबर में उदयपुर के एक पैलेस में दोनों की भव्य शादी होने वाली थी.

4. बहन की सतर्कता और 238 घंटे का खूनी कनेक्शन

केतन के अंतिम संस्कार के चार दिन बाद सिया जब शोक जताने उनके घर पहुंची, तो केतन की बहन संजना ने उससे उस दिन के हादसे को लेकर कुछ सीधे सवाल किए. सिया घबरा गई और उसके बयानों में काफी विरोधाभास दिखा. बहन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी.

इसके बाद जब पुलिस ने डिजिटल फोरेंसिक और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) खंगाले, तो चौंकाने वाला सच बाहर आया. सिया और चेतन चौधरी पिछले 3 साल से अफेयर में थे. इस साल 1 जनवरी से जून के बीच दोनों के बीच 2,004 बार फोन कॉल्स, WhatsApp और फेसटाइम पर बातचीत हुई थी. दोनों ने 6 महीने में कुल 238 घंटे तक बात की थी. 16 और 17 जून की पूरी रात दोनों वीडियो कॉल और फेसटाइम पर मर्डर की प्लानिंग कर रहे थे.

5. इंटरनेट बंद करने की चालाकी भी पड़ी भारी

आरोपी चेतन ने पुलिस को चकमा देने के लिए 18 जून को सुबह 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक अपने मोबाइल का इंटरनेट पूरी तरह बंद कर दिया था. उसने अपना खुद का फोन अपनी दुकान पर ही छोड़ दिया था, ताकि उसकी डिजिटल लोकेशन लोहागढ़ न दिखाई दे. वह अपनी दुकान के एक कर्मचारी का मोबाइल लेकर चुपके से लोहागढ़ किला पहुंचा था. लेकिन पुलिस ने जब उस कर्मचारी के फोन की लोकेशन और चेतन के सोशल मीडिया प्रोफाइल की तस्वीरों का मिलान सीसीटीवी के हुडी वाले लड़के से किया, तो उसकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई.

ये भी पढ़ें: 6 महीने, 2004 कॉल और 238 घंटे की वो बात जिसने खोल दी मंगेतर सिया गोयल के खूनी खेल की पोल, केतन हत्याकांड की Inside Story

भागने के बजाय मर्डर का रास्ता क्यों चुना?

पुलिस पूछताछ में जब चेतन से पूछा गया कि वे दोनों सगाई तोड़कर भाग क्यों नहीं गए? तो चेतन ने बताया कि सिया सगाई तोड़ने या भागने के पक्ष में नहीं थी. उसका मानना था कि ऐसा करने से समाज में उसके परिवार की बहुत थू-थू होगी और बदनामी होगी. अपनी पारिवारिक प्रतिष्ठा को बचाने के लिए उसने केतन की जान लेना ज्यादा आसान समझा.

18 जून को जब केतन और सिया किले के एक सुनसान पॉइंट पर खड़े होकर वादियों को निहार रहे थे, तभी पीछे से घात लगाकर बैठे चेतन ने किसी भारी चीज से केतन के सिर पर हमला किया और उसे सीधे गहरी खाई में फेंक दिया. फिलहाल, पुणे की वडगांव अदालत ने दोनों आरोपियों को 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *