News

Akshay Kumar: फिल्मों के साथ प्रॉपर्टी से भी कमाई! 1 महीने में 4 फ्लैट बेचकर अक्षय कुमार ने कमाए करोड़ों

Akshay Kumar: फिल्मों के साथ प्रॉपर्टी से भी कमाई! 1 महीने में 4 फ्लैट बेचकर अक्षय कुमार ने कमाए करोड़ों

Akshay Kumar Property: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट से भी शानदार कमाई कर रहे हैं. बीते महीनों उनकी ‘भूत बंगला’ ने काफी नोट छापे थे. अब जहां एक तरफ उनकी हालिया रिलीज ‘वेलकम टू द जंगल’ थिएटरों में खूब कमाई कर रही है, तो दूसरी तरफ एक्टर अब प्रॉपर्टी से भी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं. पिछले एक महीने में उन्होंने मुंबई में अपने चार लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिए हैं, जिनसे उन्हें करीब 7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. इन चारों फ्लैट्स की बिक्री लगभग 20 करोड़ रुपये में हुई है.

अक्षय कुमार ने जून में बोरीवली के अपनी दो प्रॉपर्टी बेची, जिसके अब ठीक महीने बाद उन्होंने मुंबई के मुलुंड वेस्ट में दो लग्जरी अपार्टमेंट कुल 12.38 करोड़ रुपये में बेचे हैं. CRE Matrix को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, ये हालिया डील 30 जून 2026 को रजिस्टर की गई थी.

अक्षय कुमार ने बेचे फ्लैट

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने हाल ही में मुंबई के मुलुंड वेस्ट स्थित ओबेरॉय एनिग्मा प्रोजेक्ट में अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट बेचे हैं. दोनों फ्लैट्स की कुल कीमत 12.38 करोड़ रुपये रही. ये दोनों अपार्टमेंट 18वीं मंजिल पर स्थित हैं और हर फ्लैट का कार्पेट एरिया 1,886 वर्ग फुट है. दोनों के साथ तीन-तीन कार पार्किंग स्लॉट भी मिले हैं. बिक्री का रजिस्ट्रेशन 30 जून 2026 को हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय ने ये दोनों फ्लैट अक्टूबर 2017 में करीब 9 करोड़ रुपये में खरीदे थे. अब इन्हें बेचने पर उन्हें सिर्फ इन दो फ्लैट्स से ही 3.3 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा हुआ है.

यह भी पढ़ें – ऐल्फा के आते ही अक्षय की Welcome To The Jungle को तगड़ा नुकसान, 7वें दिन हुई सबसे कम कमाई

जून में भी बेची थी प्रॉपर्टी

इससे पहले जून की शुरुआत में अक्षय कुमार ने बोरीवली ईस्ट के ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में अपने दो और अपार्टमेंट बेचे थे. इनमें से एक फ्लैट 5.75 करोड़ रुपये और दूसरा 1.35 करोड़ रुपये में बिका था. ये दोनों प्रॉपर्टी उन्होंने 2017 में करीब 3.68 करोड़ रुपये में खरीदी थीं और इनकी बिक्री से भी उन्हें लगभग दोगुना रिटर्न मिला. यानी, एक ही महीने में चार फ्लैट बेचकर अक्षय कुमार ने करीब 20 करोड़ रुपये की डील की और कुल मिलाकर लगभग 7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. इससे साफ है कि फिल्मों के अलावा रियल एस्टेट में किया गया उनका निवेश भी उन्हें शानदार रिटर्न दे रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *