News

ई-रिक्शा के बाद अब ऐप से ATM बंद करने का दावा! वायरल वीडियो ने उड़ाए होश, जानें क्या है सच

ई-रिक्शा के बाद अब ऐप से ATM बंद करने का दावा! वायरल वीडियो ने उड़ाए होश, जानें क्या है सच

इंटरनेट की ‘दुनिया’ में इन दिनों एक अजीब-सा डर और हलचल मची हुई है. अभी कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हुए थे, जहां लोग एक मोबाइल ऐप के जरिए सड़क पर चलते हुए ई-रिक्शा को रिमोट की तरह रोक दे रहे थे. इस मामले में सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए ‘BAT-BMS‘ जैसे चीनी ऐप्स को Google Play और Apple Store से हटवा भी दिया. लेकिन यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब एक नया वीडियो नेटिजन्स के होश उड़ा रहा है. इस नए वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अब लोग मोबाइल ऐप से ATM मशीन को चालू और बंद कर रहे हैं.

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अपने मोबाइल में एक ऐप का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई देता है. वह दूर खड़े होकर बटन दबाता है और सामने रखी मशीन जिसे ATM बताया जा रहा है, अचानक बंद और चालू होने लगती है. इस वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान हैं और डिजिटल सिक्योरिटी को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं.

क्या है इस दावे की सच्चाई?

इस वीडियो की सच्चाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. न ही किसी बैंक या सुरक्षा एजेंसी ने यह माना है कि किसी असली ATM मशीन के साथ ऐसी कोई छेड़छाड़ संभव है. जानकारों का मानना है कि यह वीडियो पूरी तरह से प्री-प्लान्ड हो सकता है या फिर इसे किसी दूसरे संदर्भ में दिखाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है.

यूजर्स के मजेदार और गंभीर रिएक्शन

इंस्टाग्राम पर @indiatrend.in नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, अब जेल जाने के लिए भी तैयार रहो भाई. दूसरे यूजर ने कहा, लो भाई ई-रिक्शा तो ठीक था, अब एटीएम मशीन को भी ऐप से कंट्रोल करने लगे.

एक अन्य यूजर ने तकनीकी पहलू को समझाते हुए लिखा, ये लोग असल में किसी ATM मशीन को हैक नहीं कर रहे हैं, बल्कि सिर्फ ATM की बैटरी के ‘ब्रेन’ यानी BMS (Battery Management System) को कंट्रोल कर रहे हैं. हम चीनी प्रोडक्ट्स पर इतने निर्भर हैं कि उनके कमजोर सुरक्षा सिस्टम का लोग इस तरह गलत फायदा उठा रहे हैं. यह भी पढ़ें: रोबोट ‘भैया’ को आया गुस्सा! अचानक स्टाफ को लगा कुंगफू स्टाइल में मारने, वीडियो वायरल

फिलहाल, इस वीडियो को लेकर अधिकारियों या सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, इसलिए ऐसे किसी भी वीडियो पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें. यह भी पढ़ें: शॉपिंग करते-करते अचानक काल बनकर गिरी छत! रोंगटे खड़े कर देगा न्यू जर्सी का यह खौफनाक वायरल वीडियो

यहां देखिए वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *