News

Dia Mirza: ब्रेस्ट साइज बढ़ाओ, लिप्स ठीक करो…दिया मिर्जा को लुक बदलने की दी गई थी सलाह, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Dia Mirza: ब्रेस्ट साइज बढ़ाओ, लिप्स ठीक करो…दिया मिर्जा को लुक बदलने की दी गई थी सलाह, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Dia Mirza: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल मुद्दों पर बात करती रहती हैं. इस बार दिया ने फिल्म इंडस्ट्री के ब्यूटी स्टेंडर्ड पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि कैसे इंडस्ट्री में फीमेल एक्टर को खूबसूरत बढ़ाने के लिए दबाव दिया जाता है. दिया ने बताया कि जब वो इंडस्ट्री में आई थीं. तब उन्हें भी लुक बदलने को लेकर कई बार सलाह दी गई है.

दिया ने कहा कि उन्हें होंठों में इंजेक्शन लगवाने और ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने तक की सलाह दी गई थी. सबसे हैरानी की बात यह रही कि ऐसी सलाह उन्हें हमेशा पुरुषों की ओर से मिली, किसी महिला ने उन्हें कभी ऐसा करने के लिए नहीं कहा.

ये भी पढ़ें: Sameera Reddy: मुझे 2-3 शेड गोरा दिखाया गया थासमीरा रेड्डी ने बताया इंडस्ट्री का कड़वा सच

दिया मिर्जा का खुलासा

जब दिया से पूछा गया कि क्या उन्हें उम्र या लुक को लेकर भेदभाव का सामना करना पड़ा है, तो उन्होंने कहा कि ऐसा कई बार हुआ. उन्होंने बताया कि लोगों ने उन्हें कहा कि अगर वह ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने होंठों और शरीर में बदलाव कराएं. दिया के मुताबिक, “यह सलाह हमेशा पुरुषों से ही मिली. किसी महिला ने कभी मुझसे नहीं कहा कि अपने होंठों में इंजेक्शन लगवाओ या ब्रेस्ट का शेप बढ़ाओ. ”

दिया पर पड़ा था बातों का असर

दिया ने यह भी बताया कि इन बातों का उन पर गहरा असर पड़ा था. उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें खुद में कमी महसूस होने लगी थी. सबसे हैरानी की बात यह थी कि यह सब तब हो रहा था, जब वह दो बड़े ब्यूटी टाइटल जीत चुकी थीं. उस समय उनकी उम्र 20 साल से भी कम थी. उन्होंने बताया कि कभी कोई डायरेक्टर, कभी फिल्म मेकर और कभी खुद को एक्सपर्ट बताने वाला व्यक्ति उन्हें इस तरह की सलाह देते थे.

ब्यूटी स्टैंडर्ड पर क्या बोलीं दिया?

दिया मिर्जा का कहना है कि महिलाओं को उसी तरह स्वीकार करना चाहिए जैसी वो हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बाहरी खूबसूरती से ज्यादा जरूरी है कि इंसान अपने शरीर और खुद को स्वीकार करना सीखे. उनके मुताबिक, कॉन्फिडेंस और खुद से प्यार ही असली खूबसूरती है, न कि कॉस्मेटिक बदलाव.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *