News

Sarvesh Kushare: भारतीय सेना का जवान, जिसने दर्जनों युवाओं को दिया मकसद, CWG में बना पहला ऐसा हिंदुस्तानी

Sarvesh Kushare: भारतीय सेना का जवान, जिसने दर्जनों युवाओं को दिया मकसद, CWG में बना पहला ऐसा हिंदुस्तानी

Commonwealth Games 2026, Sarvesh Kushare: भारत के सर्वेश कुशारे ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है. 31 साल के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर ने 2.25 मीटर की छलांग लगाकर भारत की चांदी कराई है. तेजस्विन शंकर ने 4 साल पहले बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के मेंस हाई जंप इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था. मगर इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले सर्वेश कुशारे पहले हिंदुस्तानी है. बड़ी बात ये है कि ग्लासगो 2026 से सर्वेश कुशारे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना डेब्यू भी किया था.

दर्जनों युवाओं की जिंदगी को दिया मकसद

सर्वेश कुशारे का जन्म महाराष्ट्र के नासिक जिले के देवगांव में 17 जून 1995 को हुआ था. हाई जंप की ओर उनका रुझान स्कूली शिक्षा के दौरान ही अपने फिजिकल एजुकेशन टीचर रावसाहेब जाधव के अंदर हुआ. जल्दी ही उन्होंने हाई जंप में अच्छा नाम कमा लिया. सर्वेश कुशारे की सफलता ने उनके गांव के युवाओं पर असर छोड़ा. गांव और आसपास के दर्जनों युवाओं उनसे प्रेरित होकर हाई जंप करना शुरू कर दिया. इसके पीछे उन युवाओं का मकसद स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी लेकर अपने परिवार की जिंदगी पलटना रहा.

भारतीय सेना में नायब सूबेदार

साल 2016 में सर्वेश कुशारे ने भारतीय सेना को जॉइन किया. इंडियन आर्मी के 101 फील्ड रेजिमेंट में उन्हें नायब सूबेदार बनाया गया. इस नौकरी ने उनकी जिंदगी को स्थिरता दी और उन्हें अपने खेल के स्तर को और निखारने में मदद मिली.

नेशनल रिकॉर्ड होल्डर ने जीता CWG का सिल्वर

सर्वेश कुशारे के एथलेटिक्स करियर की बात करें तो उन्होंने 2019 में साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था. 2023 में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. पिछले महीने ही 2.31 मीटर का जंप लगाकर उन्होंने 8 साल से बरकरार तेजस्विन शंकर के 2.30 मीटर के नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ा. वो डायमंड लीग में डेब्यू करते हुए 2.26 मीटर की हाई जंप के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे. अब कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने एक और ऐतिहासिक जंप के साथ देश की चांदी कराई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *