News

Ram Charan Health Update: राम चरण की सर्जरी के बाद पहली फोटो आई सामने, फैंस बोले- जल्द ठीक हो जाइए

Ram Charan Health Update: राम चरण की सर्जरी के बाद पहली फोटो आई सामने, फैंस बोले- जल्द ठीक हो जाइए

Ram Charan Health Update: साउथ के सुपरस्टार राम चरण इस वक्त अपनी सर्जरी को लेकर चर्चा में बने हुए. एक्टर की हेल्थ को लेकर उनके फैंस भी काफी चिंता मे थे. लेकिन अब फैंस के लिए राहत की खबर है. दरअसल, पेड्डी की शूटिंग के दौरान घायल हुए राम चरण की सर्जरी हो गई है और हॉस्पिटल से उनकी तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें वो डॉक्टर्स के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. जैसे ही फोटो सामने आई है ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

राम चरण की ये तस्वीर देख उनके फैंस को भी राहत की सांस आई है और जमकर वो एक्टर के सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं. फोटो के साथ ये राम चरण का हेल्थ अपडेट भी दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि उन्हें ठीक होने में अभी कितना समय लगेगा?

ये भी पढ़ें: Batwara 1947: रनटाइम, स्टारकास्ट और रिलीज डेट, सनी देओल की बंटवारा 1947 के बारे में सबकुछ जानिए

कैसी है राम चरण की तबीयत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण को फिल्म ‘पेड्डी’ के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान दाहिनी कलाई में चोट लगी थी. हालांकि चोट लगने के बावजूद उन्होंने फिल्म के प्रमोशनल कार्यक्रम पूरे किए और उसके बाद ही ऑपरेशन कराने का फैसला लिया था. हालांकि अब राम चरण की सर्जरी हो गई है और सफल भी रही है, जिसके बाद उनकी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है.

अस्पताल से वायरल हुई तस्वीर

सर्जरी के बाद अस्पताल के बेड से राम चरण की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें वह डॉक्टरों के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर #GetWellSoonRamCharan ट्रेंड करने लगा है. फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. बता दें कि,फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आठ हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है.

‘पेड्डी’ के निर्माताओं ने दिया बयान

फिल्म ‘पेड्डी’ की प्रोडक्शन कंपनी वृद्धि सिनेमाज ने भी राम चरण की सेहत को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि चोट और दर्द के बावजूद अभिनेता ने पूरी लगन और प्रोफेशनल अंदाज में फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग पूरी की है. टीम ने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटने की शुभकामनाएं दीं हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण डॉक्टरों से काम पर लौटने की मंजूरी मिलने के बाद अब माना जा रहा है कि राम चरण जल्द ही निर्देशक सुकुमार के साथ अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म RC17 की तैयारियां शुरू करेंगे. फैंस भी इस प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से उत्साहित हैं और उम्मीद की जा रही है कि एक्टर पूरी तरह ठीक होने के बाद इसकी शूटिंग पर फोकस करेंगे.

ये भी पढ़ें: Highest Paid Villain: ये हैं इंडियन सिनेमा के 6 सबसे महंगे विलेन, टॉप-3 में बॉलीवुड का कोई एक्टर नहीं, कौन है नंबर-1?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *