News

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में जाएंगी जन्नत जुबैर? दोस्त शिवांगी को किया सपोर्ट

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में जाएंगी जन्नत जुबैर? दोस्त शिवांगी को किया सपोर्ट

Bigg Boss 20: टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर अक्सर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में वो अली गोनी के साथ कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ का नया सीजन जीती हैं. वहीं, ‘लॉकअप 2’ में बतौर गेस्ट अपनी दोस्त शिवांगी जोशी से मिलने पहुंची थीं, जहां वो उन्हें समझाती दिखीं. लंबे वक्त से जन्नत जुबैर और शिवांगी जोशी एक दूसरे के साथ हैं. खैर, हाल ही में जन्नत जुबैर ने शिवांगी जोशी को लेकर बात की. साथ ही ‘लॉकअप 2’ में दूसरे कंटेस्टेंट्स ने उन्हें लेकर क्या कुछ कहा, उसे लेकर रिएक्ट किया. साथ ही बताया कि वो सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का सीजन 20 का हिस्सा नहीं बनेंगी. जी हां, वो ऐसा कुछ करना चाहती हैं, पर फिलहाल इसके लिए तैयार नही हैं.

यहां सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का एक सीजन खत्म ही होता है, तो उधर दूसरे सीजन की चर्चा तेज हो जाती है. हाल ही में सलमान खान के साथ मेकर्स ने एक दिलचस्प प्रोमो शूट किया. साथ ही उसे रिलीज करते हुए मेकर्स ने शो की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. दरअसल बिग बॉस का अगला सीजन 6 सितंबर से शुरू होगा, वो भी जियो हॉटस्टार और कलर्स पर. वहीं, ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बनने पर जब जन्नत जुबैर से सवाल हुआ कि क्या भविष्य में किसी ‘कैप्टिव रियलिटी शो’ या ‘बिग बॉस 20’ में हिस्सा लेंगी? तो एक्ट्रेस ने इसे OG शो बताया और क्लियर किया कि अभी तो कुछ ऐसा नहीं है.

दोस्त शिवांगी जोशी को लेकर क्या बोलीं जन्नत?

हाल ही में जन्नत जुबैर भी ‘लॉकअप 2’ में पहुंची थीं, जहां वो शिवांगी जोशी से मिलीं. इस दौरान जन्नत से पूछा गया कि बाहर क्या चल रहा है, यह उन्हें शिवांगी को बताने की जरूरत क्यों लगी. तो एक्ट्रेस ने कहा- ”जब आप अंदर हो बाहर की दुनिया से कटे हुए हो. आपको पता नहीं है कि बाहर क्या दिख रहा है, क्या नहीं. और फिर, यह एक कैप्टिव रियलिटी है. वो वहां 24 घंटे हैं, हमें सिर्फ 1-2 घंटे का दिखाते हैं. अब उनको भी नहीं पता कि क्या एडिट पर जा रहा है, लोग क्या देख रही हैं. इसलिए, मेरे लिए उन्हें यह बताना जरूरी था.”

जन्नत जुबैर ने शिवांगी को बताया कि- ”मुझे पता है कि बाहर आके तुम ऐसा नहीं चाहोगी कि ऐसा दिखे. आप दंग रह जाएंगे कि ये तो ऐसा कुछ था ही नहीं. यह जरूरी है कि आप जानें कि ऐसा लग रहा है. और आपको कुछ लाइन बनाकर रखनी होंगी ताकि लोग इसे कुछ ऐसा न समझें जो सच है ही नहीं.”

शिवांगी को देखकर क्यों जन्नत को हुआ दुख?

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि, ”यह देखकर सच में दुख हुआ, लेकिन यह कैप्टिव रियलिटी या किसी भी रियलिटी शो में करने का एक धोखा है. अलग-अलग तरह के लोग होते हैं, और कोई भी आकर कुछ भी कह सकता है. बिना यह जाने कि आप किसके बारे में क्या बोल रहे हो. आपके ये बोलने से दूसरे इंसान पर क्या फर्क पड़ेगा, उसकी फैमिली पे क्या फर्क पड़ेगा. उसके फ्रेंड्स पर क्या फर्क पड़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *