News

Toxic Trailer Time: हो जाइए तैयार, बड़ा धमाका करने लौट रहे यश, इतने बजे रिलीज होगा ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर?

Toxic Trailer Time: हो जाइए तैयार, बड़ा धमाका करने लौट रहे यश, इतने बजे रिलीज होगा ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर?

Toxic Trailer Time: इस साल की मच अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में यश की ‘टॉक्सिक’ भी शामिल है. फिल्म 26 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है, जिसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है. अब तक फिल्म से कई वीडियो से सामने आ गए हैं. पिक्चर में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा शामिल हैं. फिल्म में जो इंटीमेट सीन्स है, उसे लेकर मेकर्स और एक्टर्स काफी ट्रोल हो रहे हैं. इन सबके बीच मेकर्स ने बताया था कि 8 अगस्त को ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आएगा. साथ ही अब यश के नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने टाइम भी रिवील कर दिया है. इस नए पोस्टर में यश एकदम जबरदस्त लग रहे हैं.

KVN प्रोडक्शंस वालों ने एक पोस्टर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा- DETONATING. फिल्म का ट्रेलर 8 अगस्त शाम 7 बजकर 1 मिनट पर (7.01PM) आएगा. जी हां, आज ही फिल्म का ट्रेलर आने वाला है. इस नए पोस्टर में यश फुल स्वैग के साथ चल रहे हैं और पीछे आग ही आग ही लगी हुई दिख रही है. इस पोस्टर में सबकुछ ध्यान खींच रहा है. जिस पर कमेंट्स करते हुए लोगों ने लिखा- ”इस बार कहानी पर फोकस रहेगा, तो ठीक होगा.” तो किसी ने लिखा- ”यह मूवी ब्लॉकबस्टर जाने वाली है, अभी बेशक कोई भी कुछ भी बोल ले.”

इस ट्रेलर से फैन्स को काफी उम्मीदें

दरअसल KGF चैप्टर 2 के बाद से ही यश की कोई भी पिक्चर रिलीज नहीं हुई है. अब वो वापसी कर रहे हैं और TOXIC को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. यहां तक कि फिल्म में KVN प्रोडक्शंस वालों के अलावा यश ने भी पैसा लगाया हुआ है. लेकिन फिल्म में जो इंटीमेट सीन्स दिखाए गए हैं, उसके चलते लगातार ट्रोल हुए हैं. हाल ही में कियारा आडवाणी और फिर तारा सुतारिया के साथ एक वीडियो सामने आया. जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए. वैसे इस फिल्म को साल के शुरुआत में ही लाया जाने वाला था, लेकिन कई बार पोस्टपोन हो गई थी. अब फाइनली फिल्म को अगस्त में ही लाया जा रहा है. देखना होगा कि फिल्म के ट्रेलर पुराने टीजर और वीडियो से कितना अलग है. क्या एक बार फिर मेकर्स को इंटीमेट सीन के चलते ट्रोलिंग झेलनी पड़ेगी?

जहां फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड के तौर पर काम कर रही हैं. तो दूसरी ओर नयनतारा यश की बहन का रोल करती दिखेंगी, जो फुल एक्शन करती नजर आई थीं. इन 2 एक्ट्रेस के अलावा तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी के रोल को लेकर भी चीजें लगभग क्लियर हैं. पर रुक्मिणी वसंत क्या करने वाली हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *