News

Batwara 1947 Box Office: एक-एक पैसे को तरस रही ‘बंटवारा 1947’, 50 करोड़ भी नहीं कमा पाए सनी देओल, 5वें दिन का कलेक्शन?

Batwara 1947 Box Office: एक-एक पैसे को तरस रही ‘बंटवारा 1947’, 50 करोड़ भी नहीं कमा पाए सनी देओल, 5वें दिन का कलेक्शन?

Batwara 1947 Box Office: सनी देओल का जितना बेसब्री से इंतजार हो रहा था, फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का आते ही बुरा हाल हो गया है. न तो प्रीति जिंटा की वापसी काम आई है, न ही राजकुमार संतोषी और सनी पाजी का एक साथ आना. जिसकी बहुत बड़ी वजह रही है दूसरे किरदारों का हल्का रोल. पूरा भार सिर्फ सनी पाजी और शबाना आजमी के कंधों पर डाल देना. साथ ही जिन एक्टर्स के किरदारों पर मेहनत होनी चाहिए थी, उन्हें खास रोल नहीं दिया गया. साथ ही पहला हाफ भी काफी स्लो रहा है. इन सबका असर पहले ही दिन से फिल्म के कलेक्शन में देखने को मिल रहा था. हालांकि, बीते दिन का कारोबार बढ़ा है. जी हां, पिक्चर ने मंगलवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए हैं.

फाइनली सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने मंडे को सिर्फ 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जो बढ़कर 2.25 करोड़ रुपये हो गया है. यानी मंगलवार को फिल्म के कारोबार में 12.5 परसेंट की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं टोटल शोज की संख्या भी 6608 रही थी. दरअसल फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अबतक बस 36.54 करोड़ रुपये ही है. वहीं, 130-150 करोड़ रुपये का बजट पार करना यहां से और भी मुश्किल काम लगता है. दरअसल इस पिक्चर के लिए फिलहाल चीजें बिल्कुल भी आसान नहीं हैं.

दुनियाभर से फिल्म ने कितने कमाए?

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को ओवरसीज से भी कुछ खास रिस्पॉन्स मिलता नहीं दिखा है. जी हां, फिल्म ने ओवरसीज से बीते दिन सिर्फ 30 लाख रुपये कमाए थे. साथ ही वहीं से टोटल कलेक्शन अबतक 6.75 करोड़ रुपये ही पहुंचा है. अगर इस फिल्म की आवारापन 2 से तुलना की जाए, तो फिल्म काफी पीछे चल रही है. पर सबसे बड़ी दिक्कत है कि अब यहां से कमाई बढ़ने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है. जबकि, पिक्चर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 43.29 करोड़ रुपये हो गया है. यानी 50 करोड़ तक पहुंचने में भी सनी देओल के पसीने छूट गए हैं.

दरअसल फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ शुरुआत की थी. वहीं, दूसरे दिन- 13.50 करोड़ और तीसरे दिन- 7.25 करोड़ कमा लिए थे. जबकि, 2 करोड़ बीते दिन कारोबार रहा था, जो अब बढ़कर 2.25 करोड़ रुपये हो गया है. सनी देओल के अलावा फिल्म में शबाना आजमी ने भी जबरदस्त काम किया है, जिसकी काफी तारीफ भी हो रही है. हालांकि, करण देओल और प्रीति जिंटा का किरदार उनका इफेक्टिव नहीं रहा है, जैसा रिलीज से पहले सोचा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *