ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुसते हुए सामने से आ रही कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. ट्रक नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था. टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया. हादसे की तस्वीरें बेहद भयावह हैं. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
