मसूरी-देहरादून रोड पर भीषण लैंडस्लाइड, रास्ता बंद, लंबा जाम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड में मसूरी देहरादून रोड पर भारी भूस्खलन के चलते आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है. लैंडस्लाइड के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे रास्ता बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सड़क पर दरारें भी दिखाई दे रही हैं. मौके पर रेस्क्यू और मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण राहत कार्य में भी मुश्किलें आ रही हैं. हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हैं और इलाके में जाम की स्थिति बनी हुई है.
