AIAPGET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 5 सितंबर तक दर्ज करें आपत्ति

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने AIAPGET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी दर्ज की गई प्रतिक्रियाओं को आंसर की से चेक कर सकते हैं. अगर किसी सवाल के आंसर को लेकर उन्हें आपत्ति है, तो तय समय के भीतर ऑनलाइन चुनौती दर्ज कराई जा सकती है. आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को हर प्रश्न पर 200 रुपये का फीस जमा करनी होगी. आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 5 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे है. एनटीए ने प्रश्न पत्र और संबंधित आंसर भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं. विशेषज्ञों की जांच पूरी होने के बाद अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी.
भुगतान के लिए उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. फीस जमा किए बिना भेजी गई आपत्ति पर एनटीए विचार नहीं करेगा. समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.
विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद बनेगी फाइनल आंसर-की
एनटीए ने AIAPGET 2026 परीक्षा 22 अगस्त को देशभर के 104 शहरों में करीब 205 केंद्रों पर आयोजित की थी. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में हुई थी, जिसमें लगभग 51,482 उम्मीदवार शामिल हुए. इसके अलावा 49 उम्मीदवारों के लिए 1 सितंबर को जयपुर के राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन में दोबारा परीक्षा आयोजित की गई.
AIAPGET 2026: Provisional Answer Key Released
The National Testing Agency has released the Provisional Answer Key for the All India AYUSH Post Graduate Entrance Test (AIAPGET) 2026.
Candidates may view the answer key and submit challenges, if any, through the official portal. pic.twitter.com/ophdEMFmkP
— National Testing Agency (@NTA_Exams) September 4, 2026
आपत्तियों की जांच के बाद बदलेगी आंसर-की
उम्मीदवारों से मिली आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी. अगर किसी चुनौती को सही पाया जाता है तो आंसर की में जरूरी बदलाव किया जाएगा. यह संशोधन सभी उम्मीदवारों के आंसरों पर लागू होगा. इसके बाद फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट तैयार किए जाएंगे.
आपत्ति पर अलग से नहीं मिलेगी जानकारी
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को उनकी आपत्ति स्वीकार या खारिज होने की अलग से जानकारी नहीं दी जाएगी. किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या aiapget@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं. उन्हें सलाह दी गई है कि वो आगे के अपडेट के लिए एनटीए और AIAPGET की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.
