वडोदरा में पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले युवाओं में जबरदस्त उत्साह
वडोदरा में प्रधानमंत्री के जेन-जी सम्मेलन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने के करीब एक घंटे में 21 हजार टिकट बुक हो गए. युवाओं का कहना है कि वे पहली बार प्रधानमंत्री को करीब से सुनने और उनकी बात समझने को लेकर उत्साहित हैं. कई छात्र स्वच्छता, रोजगार, विकास और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद कर रहे हैं. कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विकसित भारत की झलक भी दिखाई जाएगी. प्रधानमंत्री गुजरात को करीब 35 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात भी देंगे.
