News

BRICS Summit: मोदी-पुतिन की मुलाकात, नए वर्ल्ड ऑर्डर की शुरुआत?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 11 सितंबर को होने वाली द्विपक्षीय मुलाकात वैश्विक कूटनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले होने वाली यह बैठक केवल दो नेताओं का मिलन नहीं बल्कि एक नए बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की शुरुआत मानी जा रही है, जो सीधे तौर पर अमेरिकी दबदबे को चुनौती देगी. इस बैठक में भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडा रहेगा. रूस भारत को अत्याधुनिक सुखोई एसयू-57 लड़ाकू विमान देने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और संयुक्त उत्पादन का प्रस्ताव भी दे रहा है. यह कदम अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने की इच्छा के विपरीत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *