News

ChatGPT के खिलाफ कनाडा में मुकदमा, स्कूल फायरिंग केस में शूटर की मदद का आरोप

ChatGPT के खिलाफ कनाडा में मुकदमा, स्कूल फायरिंग केस में शूटर की मदद का आरोप

Tumbler Ridge School Shooting Case: कनाडा में ChatGPT के खिलाफ मुकदमा किया गया है. ब्रिटिश कोलंबिया में दायर इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने जानलेवा खतरों को नजरअंदाज किया. इसमें कहा गया कि टम्बलर रिज के एक स्कूल में गोलीबारी करने वाले हमलावर ने पहले ChatGPT पर धमकियां दी थीं, लेकिन कंपनी ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी.

दरअसल, यह मुकदमा सोमवार को सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत में दायर किया गया और इसमें OpenAI और उसके सीईओ सैम अल्टमैन दोनों को आरोपी बनाया गया है. मुकदमे में अदालत से यह भी कहा गया है कि कंपनी को हिंसा की धमकी वाले चैट्स को पहचानने और उनसे निपटने का तरीका सुधारना चाहिए. कनाडा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री इवान सोलोमन ने हाल ही में कहा था कि हम सभी जोखिमों को गंभीरता से लेते हैं.

टम्बलर रिज स्कूल फायरिंग केस में हुई थी 8 की मौत

इस पूरे मामले में ब्रिटिश कोलंबिया सरकार OpenAI से पैसे मांग रही है. ये पैसे इमरजेंसी हेल्प और इलाके को दोबारा ठीक करने के पिछले और आने वाले खर्चों में इस्तेमाल होंगे. 10 फरवरी 2026 को टम्बलर रिज नाम के छोटे कस्बे में हमला हुआ था. इसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी. अधिकारियों ने इसे कनाडा की सबसे खराब गोलीबारी घटनाओं में से एक बताया. हमलावर ने पहले अपने घर में अपनी मां और सौतेले भाई को मार डाला. इसके बाद स्कूल जाकर पांच बच्चों और एक शिक्षक की हत्या कर दी.

कनाडा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री ने क्या कहा था?

इसके बाद खुद घटनास्थल पर आत्महत्या कर ली. हमला करने वाली 18 साल की जेसी वैन रूट्सलार उस स्कूल की पुरानी छात्रा थी. ChatGPT की सुरक्षा टीम ने बंदूक और हिंसा वाली उसकी बातचीत को नोटिस किया था, लेकिन उसने यानी कंपनी ने पुलिस को इसके बारे में नहीं बताया. बता दें कि कनाडा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री इवान सोलोमन ने हाल ही में कहा था कि AI रेगुलेशन की बढ़ती मांग एक अच्छी बात है. मगर हम सभी जोखिमों को गंभीरता से लेते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *