News

UPTET 2026 Certificate: यूपीटीईटी के सर्टिफिकेट में गलती सुधारने के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें करेक्शन

UPTET 2026 Certificate: यूपीटीईटी के सर्टिफिकेट में गलती सुधारने के लिए आवेदन शुरू,  ऐसे करें करेक्शन

UPTET 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए सर्टिफिकेट से जुड़ा अहम अपडेट सामने आया है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET सर्टिफिकेट में दर्ज गलत डिटेल में सुधार के लिए करेक्शन सुविधा शुरू कर दी है. अगर किसी उम्मीदवार के प्रमाणपत्र में नाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि और कैटेगरी संबंधी डिटेल गलत है तो वह ऑनलाइन माध्यम से उसमें संशोधन के लिए आवेदन कर सकता है. इसके लिए आयोग ने अलग ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है.

ऑनलाइन पोर्टल पर करना होगा आवेदन

सर्टिफिकेट में करेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को UPESSC के निर्धारित पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा. इसके बाद Request Correction के विकल्प पर जाकर गलत जानकारी में बदलाव किया जा सकता है.

अप्लाई करते समय अभ्यर्थियों को सभी विवरण सही-सही भरने होंगे और 200 रुपये की फीस जमा करनी होगी. फीस भुगतान के बाद आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि सुधार के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही किए जा सकेंगे. डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए रिक्वेस्ट मान्य नहीं होंगे. इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

इन स्टेप्स से करें UPTET सर्टिफिकेट में बदलाव

  • सबसे पहले certificates.upessc.org पोर्टल खोलें.
  • रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी कोड भरकर Sign In करें.
  • लॉगिन के बाद Request Correction विकल्प पर जाएं.
  • जिस जानकारी में गलती है, उसमें आवश्यक बदलाव करें.
  • 200 रुपये का निर्धारित शुल्क जमा करें.
  • पूरी जानकारी जांचने के बाद आवेदन सबमिट कर दें.

कितने उम्मीदवार हुए पास हैं पास?

UPESSC ने 7 सितंबर 2026 को UPTET 2026 के सर्टिफिकेट जारी किए. प्राथमिक स्तर पर 7,13,648 में से 5,71,435 (80.07%) और उच्च प्राथमिक स्तर पर 10,57,021 में से 7,59,513 (71.85%) अभ्यर्थी सफल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *