News

रिश्तों का कत्ल! सामाजिक बहिष्कार के डर से विवाद, सरगुजा में बेटे ने ली बुजुर्ग पिता की जान… आरोपी अरेस्ट

रिश्तों का कत्ल! सामाजिक बहिष्कार के डर से विवाद, सरगुजा में बेटे ने ली बुजुर्ग पिता की जान… आरोपी अरेस्ट

Chhattisgarh Crime News: अंतरजातीय विवाह और उसकी वजह से पैदा हुआ सामाजिक बहिष्कार का डर एक बुजुर्ग पिता की मौत की वजह बन गया. छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक बेटे ने अपने 70 साल के बुजुर्ग पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना शुक्रवार की है. मृतक पिता की पहचान मनिनाथ मझवार के रूप में की गई है. आरोपी बेटे का नाम परवल राम (50) है, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

ये पूरा मामला सरगुजा के उदयपुर थाना इलाके के पुटा गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटे ने कुछ समय पहले एक दूसरी लड़की से विवाह कर लिया था और उसको अपने साथ घर में रहने के लिए ले आया था. इससे बुजुर्ग पिता को ये डर हो गया था कि समाज उनका बहिष्कार करके हुक्का-पानी बंद कर देगा. इसी बात को लेकर पिता और बेटे में हमेशा विवाद होता रहता था.

बुजुर्ग की पत्नी घर पर नहीं थीं

शुक्रवार शाम को भी पिता और बेटे में झगड़ा हुआ, जिसके बाद पिता द्वारा गाली-गलौज की गई. इससे गुस्से में आकर आरोपी बेटे ने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने पिता को बेरहमी से घूंसे मारे. अंदरूनी गंभीर चोटें आने के कारण वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जिस समय ये घटना हुई, उस समय बुजुर्ग की पत्नी घर पर नहीं थीं. वो किसी काम से बाहर गई हुईं थीं.

देर शाम को जब बुगुर्ग की पत्नी घर वापस लौटीं तो उन्होंने आंगन में अपने पति मनिनाथ का खून से लथपथ शव पड़ा देखा. इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई. चीख-पुकार सुनकर गांववाले एकत्र हुए. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा अपनी पत्नी को लेकर गांव से फरार हो गया था. पुटा के सरपंच के पति नंदाराम ने रात को 9 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी.

आरोपी ने कुबूला अपना जुर्म

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने हत्या के बाद फरार बेटे को पकड़ने के लिए घेराबंदी की और आरोपी को सूरजपुर के जयनगर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. उसको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: क्या होता है सुहागा? इसे शराब में मिलाकर पिलाया क्लिनिक संचालक और बसपा पार्षद की ले ली जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *