जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों का आंदोलन, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र बीते 13 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, जिसमें छात्र संघ की बहाली, छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाइयों को रद्द करने और सुरक्षा सलाहकार तथा प्रॉक्टर को हटाने की मांग की जा रही है. छात्रों ने मीडिया के सामने आकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें कहा गया है कि उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को खत्म करने के लिए “सस्ते हथकंडे” अपनाए जा रहे हैं. छात्रों के अनुसार, प्रशासन ने परिसर को बंद कर दिया है, कक्षाओं को ऑनलाइन कर दिया है और यहां तक कि पुस्तकालयों तथा वॉशरूम जैसी आवश्यक सुविधाओं को भी बंद कर दिया है, जिससे प्रदर्शनकारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
