News

Varanasi: राजामौली की ‘वाराणसी’ ने रिलीज से पहले की 290 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई?

Varanasi: राजामौली की ‘वाराणसी’ ने रिलीज से पहले की 290 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई?

Varanasi: एस.एस राजामौली की ‘वाराणसी’ मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. जिसे अगले साल रिलीज किया जाएगा, पर इस पिक्चर को लेकर अभी से तगड़ा माहौल बना हुआ है. जी हां, महेश बाबू के अलावा पिक्चर में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी काम कर रहे हैं. फिल्म को ग्लोबल लेवल पर तैयार किया गया है, जिसका बजट 1200 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है. वहीं, फिल्म की रिलीज डेट पहले ही फिक्स कर दी गई है. लेकिन रिलीज से पहले ही चर्चा है कि मेकर्स एक बड़ी डील फाइनल करने पर नजर रखे हुए हैं. वहीं, अब फिल्म के तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स बिक गए हैं, जानिए किसने खरीदे हैं?

एस.एस. राजामौली की अगली बड़ी फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग अपने आखिरी स्टेज पर है. इसे 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग की गई है. फिल्म के मेकर्स अभी सभी डील को फाइनल करने में लगे हुए हैं. वहीं, उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक सारा काम पूरा हो जाएगा. इसी बीच 360 तेलुगु डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, प्रोडक्शन हाउस ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ ने रिकॉर्ड कीमत पर इसके तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स हासिल कर लिए हैं.

कितने में बिके तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स?

इसी रिपोर्ट से पता लगा कि तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स लगभग 290 करोड़ रुपये बिके हैं.जिसमें तेलुगु राज्यों के लिए सभी भाषाओं के थिएट्रिकल राइट्स शामिल हैं. इसके साथ ही दूसरे जगहों के लिए थिएट्रिकल राइट्स तय किए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि राजामौली डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ डिजिटल राइट्स को लेकर भी बातचीत कर रहे हैं. वो ‘वाराणसी’ को इंग्लिश और भारत के बाहर दूसरी भाषाओं में रिलीज करने के लिए इंटरनेशनल स्टूडियो से बातचीत कर रहे हैं.

दरअसल फिल्म की बची हुई शूटिंग इस साल के आखिर तक पूरी कर ली जाएगी. वाराणसी’ में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. और इसे के.एल. नारायण ने प्रोड्यूस किया है. यह अगले साल की टॉप फिल्मों में से एक है, जिसका हर कोई इंतजार कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *