क्या सच में पटाखों के शोर से सहमे बंदर? TV9 की पड़ताल में बड़ा खुलासा
दीपावली पर पटाखों की आवाज से डरे बंदरों और उनके बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि आतिशबाजी के शोर से बेजुबान जानवर सहम गए. लेकिन TV9 की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में ये दावा गलत निकला. जांच में पता चला कि वीडियो 1 नवंबर को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था. वहीं, AI डिटेक्शन टूल Uncov AI और Hive Moderation ने इसके AI से बनाए जाने की आशंका जताई. Hive Moderation के मुताबिक, वीडियो के AI-जनरेटेड होने की संभावना 90 प्रतिशत से ज्यादा है. यानी वायरल वीडियो असली नहीं, बल्कि AI से बनाया गया है.
