News

News9 Indian Tigers and Tigresses Season 2: शानदार मुकाबलों के साथ नेशनल ट्रायल कैंप का अंत, 25 खिलाड़ी जाएंगे जर्मनी

News9 Indian Tigers and Tigresses Season 2: शानदार मुकाबलों के साथ नेशनल ट्रायल कैंप का अंत, 25 खिलाड़ी जाएंगे जर्मनी

News9 Indian Tigers and Tigresses Season 2: असम के दिब्रूगढ़ स्थित खानिकर स्टेडियम में टीवी9 नेटवर्क के ग्रासरूट फुटबॉल टैलेंट हंट प्रोग्राम ‘न्यूज9 इंडियन टाइगर्स एंड टाइगरेसेस’ के दूसरे सीजन का नेशनल ट्रायल कैंप तीन दिनों तक चला. इस कैंप का तीसरा और आखिरी दिन निर्णायक साबित हुआ, जहां युवा फुटबॉलरों की असली परीक्षा हुई. पहले दो दिन तकनीकी अभ्यास, सामरिक समझ और फिटनेस टेस्ट पर फोकस थे, वहीं आखिरी दिन मैच खेले गए.

नेशनल ट्रायल कैंप का आखिरी दिन

इस प्रोग्राम का मकसद देश भर से युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को खोजना, उन्हें निखारना और इंटरनेशनल स्तर पर मौका देना है. पूरे देश में इनिशियल स्टेज में 38,000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. इनमें से करीब 300 युवा खिलाड़ियों (लड़के और लड़कियां) को U-14 और U-17 आयु वर्ग में आखिरी नेशनल ट्रायल के लिए दिब्रूगढ़ बुलाया गया.

तीसरे दिन फुल-स्केल मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों की गेम इंटेलिजेंस, टीमवर्क, दबाव में फैसले लेने की क्षमता और हाई-स्टेक सिचुएशन्स में परफॉर्मेंस का आकलन किया गया. कोच और सेलेक्टर्स ने मैदान पर उतरे हर खिलाड़ी को बारीकी से परखा. मैचों के दौरान माता-पिता, कोच और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और बच्चों का हौसला बढ़ाया.

25 खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मौका

न्यूज9 इंडियन टाइगर्स एंड टाइगरेसेस प्रोग्राम दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टैलेंट हंट में से एक है, जो बच्चों को सपनों को साकार करने का मंच देता है. इस तीन दिवसीय कैंप के बाद अब कुल 25 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सेलेक्शन किया जाएगा. ये 25 युवा खिलाड़ी जर्मनी जाएंगे, जहां उन्हें एडवांस्ड फुटबॉल ट्रेनिंग मिलेगी और इंटरनेशनल अनुभव हासिल करने का सुनहरा मौका मिलेगा. यह सेलेक्शन ग्रासरूट लेवल पर भारतीय फुटबॉल को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *