Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

News

Force 3 की शूटिंग में जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे की किसने बढ़ाई मुश्किलें? एक्टर को जोड़ने पड़े हाथ

Force 3 की शूटिंग में जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे की किसने बढ़ाई मुश्किलें? एक्टर को जोड़ने पड़े हाथ

Force 3: कई बड़ी फिल्मों पर इस वक्त काम चल रहा है, जिन्हें इस साल या 2027 तक रिलीज किया जाएगा. फिलहाल बॉलीवुड वाले कई फिल्मों के सीक्वल पर काम कर रहे हैं, जिन्हें लेकर फैन्स के बीच तगड़ा माहौल बना हुआ है. इस लिस्ट में कई क्लासिक फिल्मों के पार्ट 2, 3, 4 और 5 शामिल है. जिस फिल्म की यहां बात हो रही है, वो ACP यशवर्धन यानी जॉन अब्राहम की FORCE 3 है. यूं तो उनकी फिल्म के तीसरे इंस्टॉलमेंट का काम शुरू कर दिया गया है, पर इसी बीच एक्टर्स को एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. दरअसल इस बार फिल्म में अकेले जॉन अब्राहम नहीं होंगे, उन्हें हर्षवर्धन राणे का साथ मिला है. खुद एक्टर ने ही काफी पहले फिल्म में एंट्री की बात कंफर्म की थी, लेकिन अब दोनों की परेशानी किसने बढ़ा दी है?

दरअसल ‘फोर्स’ 30 सितंबर 2011 को रिलीज हुई थी, जो कि एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी और 2003 की तमिल फिल्म ‘काखा काखा’ का रीमेक भी. पहले पार्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद ही पार्ट 2 को 18 नवंबर 2016 में रिलीज किया गया था. उस वक्त फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर राज भसीन ने काम किया था. अब FORCE 3 पर काम चल रहा है, जानिए फिल्म को लेकर क्या कुछ पता लगा है?

‘फोर्स 3’ शूट में किसने एक्टर्स को किया परेशान?

इस वक्त गुजरात में जॉन अब्राहम और हर्ष वर्धन राणे Force 3 का शूट कर रहे हैं. हाल ही में पता लगा कि शूटिंग के कुछ ही दिनों में, फिल्म के सेट पर फैंस की भीड़ लग गई, जिससे शूटिंग में दिक्कतें भी हुई. दरअसल जब जॉन और हर्षवर्धन एक सीन की शूटिंग कर रहे थे, तो उन्हें शूटिंग रोकनी पड़ गई. क्योंकि भीड़ की वजह से क्रू के लिए काम करना मुश्किल हो गया. ‘सनम तेरी कसम’ एक्टर ने इस पूरे मामले को लेकर एक वीडियो भी शेयर किया था. क्लिप में हर्षवर्धन राणे शांति से हाथ जोड़कर भीड़ से अपनी आवाज कम करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Paid Preview: धुरंधर 2 की तबाही, रणवीर सिंह ने तोड़ा इस साउथ सुपरस्टार का रिकॉर्ड, बन गए नंबर-1

हालांकि, बाद में फैन्स ने भी एक्टर की बात सुनी और टीम को आसानी से शूटिंग शुरू करने दिया. दरअसल हर्षवर्धन राणे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो शेयर किया था. वो लिखते हैं कि- “FORCE 3 शूट गुजरात. साउंड डिपार्टमेंट, डायरेक्शन टीम और लोकल प्रोडक्शन टीम से माफी… इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि, भाव धूलिया ही डायरेक्टर हैं. वहीं, हर्षवर्धन राणे और जॉन के साथ तान्या मानिकतला भी काम कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *