News

Viral Video: इंटरव्यू में आई शामत! कैंडिडेट से कहा- किम जोंग उन को ‘मोटा’ और ‘बदसूरत’ कहो, देखने लायक है बंदे का रिएक्शन

Viral Video: इंटरव्यू में आई शामत! कैंडिडेट से कहा- किम जोंग उन को ‘मोटा’ और ‘बदसूरत’ कहो, देखने लायक है बंदे का रिएक्शन

Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक अजीब और हैरान कर देने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया गया है कि एक आईटी जॉब इंटरव्यू के दौरान जब उम्मीदवार से उत्तर कोरियाई (North Korea) तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) को ‘मोटा’ और ‘बदसूरत’ कहने के लिए कहा गया, तो इसके बाद जो हुआ उसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इंटरव्यू लेने वाला उम्मीदवार की पहचान वेरिफाई करने के लिए अनोखा टेस्ट ले रहा है. इंटरव्यूअर का मानना है कि कई उत्तर कोरियाई जासूस फर्जी पहचान बनाकर अमेरिकी कंपनियों में घुसपैठ करते हैं. इसी को जांचने के लिए उसने उम्मीदवार के सामने एक अजीब शर्त रख दी.

इंटरव्यूअर उम्मीदवार से कहता है, हमें बहुत सारे फर्जी कैंडिडेट मिलते हैं, खासकर उत्तर कोरियाई. इसलिए हम एक टेस्ट करते हैं. इसके बाद शख्स कैंडिडेट से कहता है, क्या आप मेरे लिए यह कह सकते हैं कि किम जोंग एक ‘मोटा’ और ‘बदसूरत पिग’ है. ये भी पढ़ें:क्यों धरती के लिए नर्क है नॉर्थ कोरिया, इन 10 अजीबोगरीब नियमों के बारे में जानने के बाद आप भी कहेंगे- अच्छा हुआ ये हमारा देश नहीं

उम्मीदवार के रिएक्शन ने चौंकाया

वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही इंटरव्यूअर ने यह शर्त सामने रखी, उम्मीदवार के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं. वह बुरी तरह सकपका गया. इसके बाद अचानक उसकी स्क्रीन फ्रीज हो गई. इस पर इंटरव्यूअर को यह कहते सुना जा सकता है, वह वाकई में यह कहना नहीं चाहता था. ये भी पढ़ें: 4 दिन के लिए ‘मरी’ महिला पहुंच गई ‘स्वर्ग’! होश में आते ही बताया वहां क्या-क्या देखा?

सच या स्क्रिप्टेड? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

X हैंडल @visegrad24 से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 41 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और नेटिजन्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है. कुछ यूजर्स का मानना है कि उत्तर कोरियाई कर्मचारी रिमोट जॉब के जरिए डेटा चोरी करते हैं, इसलिए यह एक जरूरी फिल्टर है. कई यूजर्स का कहना है कि वीडियो को जानबूझकर पॉज किया गया है, ताकि यह दिखाया जा सके कि बंदा फ्रीज हो गया. कुछ यूजर्स ने मजे लेते हुए सवाल किया, क्या अमेरिकियों को नौकरी देने से पहले ट्रंप को गाली देने के लिए कहा जाता है? ये भी पढ़ें:Viral Video: ससुर ने हाथ में थमाए पैसे तो चौंक गई विदेशी बहू, फिर वजह जान हुई गदगद, बोली- I Like It

यहां देखिए वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *