गुरुग्राम में CBSE की फर्जी मान्यता दिखाकर स्कूल में एडमिशन करवाने वाली प्रिसिंपल गिरफ्तार, 10वीं के छात्रों का हो गया था साल बर्बाद
Gurugram Fake School: गुरुग्राम में पुलिस ने 10वीं तक की फर्जी सीबीएसई मान्यता दिखाकर छात्रों को धोखा देने के आरोप में एक निजी स्कूल के चेयरमैन की गिरफ्तारी के एक महीने बाद अब स्कूल की प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. 25 बच्चों को एडमिशन दिया गया था लेकिन मान्यता नहीं थी.