News

हवा से कमाई, बिना तार रोशनी… बाड़मेर के बेटे ने 50 हजार से खड़ा किया 100 करोड़ का साम्राज्य

Success Story: राजस्थान के बाड़मेर जिले के युवा डूंगर सिंह सोढ़ा ने बिजली संकट को अवसर में बदलकर अनोखी मिसाल पेश की है. सीमावर्ती गांवों में बिजली की समस्या को देखते हुए उन्होंने पोर्टेबल विंड टरबाइन विकसित किया, जो हवा से बिजली बनाता है. इस टरबाइन की खासियत यह है कि यह बिना जटिल वायरिंग और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के आसानी से काम करता है. महज 50 हजार रुपये की छोटी शुरुआत से शुरू हुआ उनका सफर आज 100 करोड़ रुपये के सालाना कारोबार तक पहुंच चुका है. उनकी कंपनी सुनविंड इनोवेटिव के टरबाइन 50 से अधिक देशों में पहुंच चुके हैं. 1 किलोवॉट क्षमता वाला टरबाइन रोजाना 10 से 12 यूनिट बिजली पैदा करता है. इस पहल से करीब 1 लाख युवाओं को रोजगार भी मिला है. बाड़मेर के इस बेटे ने साबित कर दिया कि सोच बड़ी हो तो गांव से भी दुनिया जीती जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *