Gujarat Local Body Election 2026 LIVE: गुजरात निकाय चुनाव में पीएम मोदी ने पोस्टल बैलट से किया मतदान, तो अमित शाह ने बूथ पर जाकर डाला वोट
Gujarat Local Body Election 2026 LIVE: गुजरात में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले स्थानीय निकाय चुनाव को असेंबली इलेक्शन से पहले का सेमीफाइनल भी बताया जा रहा है. यह चुनाव सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही विपक्षी कांग्रेस और AAP के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है. निकाय चुनाव परिणाम से इस बात का पता चल जाएगा कि जमीन पर कौन सी पार्टी कितना स्ट्रॉन्ग है.