PHOTOS: दिल्ली-NCR में मचेगा हाहाकार, घर से निकलना हो जाएगा दूभर, जरा सी लापरवाही की चुकानी होगी भारी कीमत
IMD Heat Wave Orange Alert: भारत के तमाम हिस्सों में इन दिनों मौसम अपना तल्ख तेवर दिखा रहा है. भीषण गर्मी और लू ने आमलोगों का जीना मुहाल कर रखा है. सुबह 9 बजे के बाद से ही प्रचंड धूप में दहलीज से बाहर कदम रखना मुश्किल होने लगता है. अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार 26 अप्रैल 2026 को दिल्ली-एनसीआर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. ऐसे में आमलोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. (सभी तस्वीरें Reuters)