Bharat Bandh Today Live: भारत बंद का कहां-कैसा है असर, ओडिशा में मारपीट से तनाव, हड़ताल पर बंटे ट्रेड यूनियन
Bharat Bandh Today LIVE: आज ट्रेड यूनियनों का भारत बंद है. भारत बंद का आज यानी गुरुवार 12 फरवरी को देश के कई हिस्सों में थोड़ा बहुत असर दिख रहा है. इसके तहत सार्वजनिक परिवहन, बैंकिंग सेवाएं और शैक्षणिक संस्थान प्रभावित होते दिख रहे हैं. यह बंद केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 10 ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा बुलाया गया है. इसे संयुक्त किसान मोर्चा ने भी सपोर्ट किया है. चलिए जानते हैं भारत बंद से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स.