Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: छात्रों का इंतजार खत्म, बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी

Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड यानी बीएसईबी (BSEB) ने 10वीं के रिजल्ट डेट और समय की घोषणा कर दी है. बिहार बोर्ड ने ऐलान किया है कि आज दोपहर 1.15 बजे मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट घोषित होने पर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in या matricbihar.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस पटना स्थित बीएसईबी कार्यालय में बोर्ड के अधिकारियों द्वारा आयोजित की जाएगी.
मैट्रिक रिजल्ट के साथ-साथ बिहार बोर्ड पासिंग प्रतिशत से लेकर टॉपर्स के नाम और उनके मार्क्स, जिला वाइज प्रदर्शन और जेंडर वाइज पासिंग प्रतिशत भी जारी करेगा. बिहार बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी. छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल कोड और रोल नंबर के साथ तैयार रहें. बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.