Bihar Board 12th Result 2026: 13 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज 1.30 बजे होगा जारी

बिहार बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं और अब उनका ये इंतजार खत्म ही होने वाला है. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट ठीक 1 बजकर 30 मिनट पर जारी कर दिया जाएगा. इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए करीब 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर पहले ही कह चुके थे कि मार्च के अंत तक इंटर और मैट्रिक दोनों के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे, जिसमें पहले 12वीं का रिजल्ट आएगा.
अगर पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट आमतौर पर 21 से 26 मार्च के बीच जारी होता है, इसलिए इस बार भी इसी समय के आसपास नतीजे आने की पूरी संभावना है. इस बार भी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2026 की इंटर परीक्षा के लिए पूरे बिहार में 1762 केंद्र बनाए गए थे, जहां लाखों छात्रों ने परीक्षा दी थी. अगर पासिंग मार्क्स की बात करें तो 12वीं में हर विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है और जिन विषयों में प्रैक्टिकल होता है, उनमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है.बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें.