Dhurandhar 2 के ‘जमील जमाली’ के अकाउंट में कभी बचे थे 1 रुपये, अब इतने करोड़ के मालिक हैं राकेश बेदी!
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है. यूं तो हर तरफ फिल्म को लेकर गजब का माहौल देखने को मिल रहा है. पर फिल्म जल्द ही भारत से भी 1000 करोड़ का कारोबार करने के करीब पहुंच रही है. हालांकि, आदित्य धर के लिए यह सॉलिड है, क्योंकि बैक टू बैक दो फिल्मों से 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री हुई है.
वैसे तो आदित्य धर ने जिस तरह दूसरी फिल्म में क्लाइमैक्स प्लान किया, वो सबसे जबरदस्त था. क्योंकि आखिर तक हर किसी के लिए हमजा और जसकीरत सिंह रांगी ही हीरो था. लेकिन इस फिल्म में हीरो का भी हीरो निकल गया. जब जमील जमाली बने राकेश बेदी ही इंडियन स्पाई निकले. यह सीन बेहद गजब का था, जिस पर खूब सीटियां बजी.
राकेश बेदी को DHURANDHAR में पाकिस्तान के एक राजनेता के किरदार में दिखाया गया है. जो बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमते हैं, एक बड़ी हवेली में रहते हैं. और लग्जरी लाइफस्टाइल देखने को मिलती है. पर असल में यह किरदार निभाने वाले राकेश बेदी कितने अमीर हैं? जानिए
दरअसल राकेश बेदी का एक किस्सा काफी वायरल है. जब करियर के शुरुआती दिन में उनके पास काम नहीं था. एक्टर के पास खाने तक के पैसे नहीं थे. यहां तक कि उनके बैंक बैलेंस में सिर्फ 1 रुपये बचे हुए थे.
राकेश बेदी ने खुद बताया था फिल्म इंस्टीट्यूड में पढ़ाई के, उन्होंने कभी भी फैमिली से पैसे नहीं मांगे. उनके पास पैसे नहीं थे, तो मां को बताया भी नहीं ताकी दुख न हो. उस वक्त 1 रुपये में 6 केले मिलते थे.
उन 1 रुपये से भी राकेश बेदी ने केले खरीदकर खा लिए थे. जिसके बाद अगले ही दिन दोस्त से उधार लेकर आगे बढ़ गए. रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर को धुरंधर के लिए 70 लाख से 1 करोड़ के बीच फीस मिली थी.
दरअसल राकेश बेदी का इंडियन सिनेमा में करियर बहुत बड़ा रहा है. कई टीवी सीरियल और 150 से ज्यादा फिल्में… मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश बेदी की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 65 से 70 करोड़ रुपये के करीब है.






