News

Eid Mubarak Wishes 2026 in Hindi: चांद की रौनक…ईद पर अपनों को ऐसे दें मुबारकबाद, ये रहे बेस्ट कोट्स और शायरी

Eid Mubarak Wishes 2026 in Hindi: चांद की रौनक…ईद पर अपनों को ऐसे दें मुबारकबाद, ये रहे बेस्ट कोट्स और शायरी

Eid Mubarak Wishes 2026 in Hindi: ईद का त्योहार अपने साथ खुशियों, मोहब्बत और भाईचारे की एक खास रौनक लेकर आता है. पूरे रमजान रोजे रखने के बाद हर मुसलमान को ईद का बेसब्री से इंतजार रहता है. यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों को और मजबूत बनाने, गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के करीब आने और खुशियां बांटने का खूबसूरत मौका भी होता है. इस खास दिन पर अपनों को दिल से दी गई मुबारकबाद इसे और भी खास बना देती है. ईद पर सिर्फ पकवान ही नहीं बल्कि एक दूसरे को दिल मुबारकबाद देने का भी रिवाज है.

आज के दौर में भले ही दूरियां बढ़ गई हों, लेकिन एक प्यारा सा मैसेज, खूबसूरत कोट या दिल को छू लेने वाली शायरी आपके जज्बातों को अपनों तक पहुंचाने का सबसे आसान और असरदार तरीका बन गया है. अगर आप भी इस ईद अपने दोस्तों, परिवार और खास लोगों को कुछ अलग और दिल से निकली मुबारकबाद देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेस्ट कोट्स और विशेज लेकर आए हैं, जिन्हें आप व्हाट्स मैसेज, स्टेटस और इंस्टाग्राम पर भेज सकते हैं.

ये भी पढ़ें: हथेली पर उतरेगा चांद!मेहंदी के ये ट्रेंडी डिजाइन ईद के लिए हैं बेस्ट

ए चांद..तू उनको मेरा पैगाम कह देना
खुशी का दिन और हंसी की शाम देना
जब वो देखे तुझे बाहर आकर
उनको मेरी तरफ से ईद मुबारक कह देना !!

जिंदगी की हर पल खुशियों से कम न हो
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
जिसमें कोई दुख कोई गम न पास हो !!
ईद मुबारक!!

अल्लाह आपको ईद के मुक्कदस मौके पर
तमाम खुशियां अता फरमाएं और आपकी इबादत को कबूल करे
आपके पूरे परिवार को ईद मुबारक!!

चांद निकला तो दिलों में उजाला हो गया
हर गम जैसे पल में ही हवाला हो गया
ईद आई है खुशियों की सौगात लेकर
हर चेहरा आज फिर से निराला हो गया
हैप्पी ईद !!

ईद का दिन है, मुस्कुराइए जनाब
दिल से दिल मिलाइए जनाब
रूठे हों अगर कोई अपने आपसे
उन्हें भी गले लगाइए जनाब
ईद मुबारक !!

चांद की चांदनी में नूर छाया है
हर तरफ ईद का रंग आया है
आपको दिल से ईद मुबारक !!

गिले-शिकवे भूल जाएं आज
खुशियों से भर जाए हर साज
ईद के इस पावन मौके पर
मिलकर मनाएं खुशियां एक साथ
ईद मुबारक !!

ईद का चांद मुस्कुरा रहा है
हर दिल को पास बुला रहा है
छोड़ दो सारे ग़म आज के दिन
ईद का खास त्योहार आया है!!

चांद से रोशन ये रात आई है,
ईद की सौगात लाई है
आपके जीवन में हर दिन
खुशियों की बरसात लाई है
ईद मुबारक!!

रब से यही दुआ है हमारी
खुशियों से भरी हो दुनिया सारी
ईद पर आपको मिले हर खुशी
बस यही है ख्वाहिश हमारी
ईद मुबारक !!

दिल से दिल मिल जाएं
हर ग़म दूर हो जाए
ईद के इस खूबसूरत मौके पर
सब मिलकर खुशियां मनाएं
ईद मुबारक!!

ईद का चांद आपके जीवन में खुशियों की रोशनी भर दे, आपको आपके परिवार को दिल से ईद मुबारक !!

खुशियों की बरसात हो, दुआओं का साथ हो,ईद पर हर पल आपके लिए खास हो !!

रब से यही दुआ है हमारी, आपकी हर ख्वाहिश हो पूरी सारी, ईद मुबारक!

चांद की चांदनी से रोशन हो आपकी हर राह, ईद लाए आपके जीवन में खुशियों की चाह, ईद मुबारक !!

हर गम दूर हो, हर खुशी पास हो, ये ईद आपके लिए बेहद खास हो, ईद मुबारक !!

ईद का खास मौका आया है, हर तरफ खुशियां लाया है, ईद मुबारक !!

आपके घर आए खुशियों की बहार, ईद लेकर आए ढेर सारा प्यार, ईद मुबारक !!

दुआ है रब से आपकी हर मुराद पूरी हो, ईद आपके लिए खुशियों से भरी हो, हैप्पी ईद !!

ईद का ये प्यारा त्योहार, लाए आपके जीवन में खुशियां बेशुमार, ईद मुबारक !!

ये भी पढ़ें: Eid Decoration Ideas: ईद पर ऐसे करें घर की सजावट, देखते रह जाएंगे मेहमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *