Farooq Abdullah Attack: न किसी से लड़ाई न झगड़ा फिर आरोपी कमल ने क्यों उठाया ये कदम? पड़ोसियों ने खोला राज
शांत आचरण, न किसी से लड़ाई न झगड़ा इसके बावजूद कमल सिंह जम्वाल की ओर से डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर पिस्तौल तानकर गोली मारने की कोशिश से पुराने मंडी में उसके रिश्तेदार और मोहल्लेवासी सकते में हैं।