Galgotias University Robot: रोबोट विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर एक्शन, AI समिट से बाहर किया गया

राजधानी दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में चीनी रोबोटिक डॉग को अपना बताकर डेवलप और शोकेस करने को लेकर विवादों में आए गलगोटिया यूनिवर्सिटी के खिलाफ एक्शन लिया गया है. सूत्रों का कहना है कि समिट के दौरान चीनी रोबोट को अपना बताए जाने से हुई किरकिरी के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI समिट से बाहर कर दिया गया है.
खबर है कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर से सारे इक्विपमेंट हटा लिए गए हैं. यूनिवर्सिटी की ओर से जिस इनोवेशन का दावा किया जा रहा था, उस इनोवेशन डिवाइस को भी हटा लिया गया है.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.