India AI Impact Summit 2026 LIVE: ‘AI ट्रांसफॉर्मेटिव पावर, इसे ह्यूमन सेंट्रिक बनाना होगा’, पीएम मोदी ने दुनिया को बताया एआई समिट का लक्ष्य, साथ में चेतावनी भी दी
India AI Impact Summit 2026 LIVE: देश और दुनिया में टेक्नोलॉजी सेक्टर लगातार आगे बढ़ रहा है. 21वीं सदी AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है. AI ने धीरे-धीरे आम जनजीवन को प्रभावित करने लगा है. इस टेक्नोलॉजी को कैसे मानव की विकास यात्रा का सहयात्री बनाया जाए, इसपर मंथन के लिए भारत में दुनियाभर के तमाम दिग्गज जुटे हैं. इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का उद्देश्य टेक्नोलॉजी को ज्यादा फ्रेंडली बनाने के साथ ही उसके पॉजिटिव यूज के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श करना है.