News

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से आर्थिक लाभ, GDP वृद्धि और रणनीतिक महत्व

भारत और अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील से भारत को बड़ा आर्थिक फायदा होने का अनुमान है. शुरुआती आकलन के अनुसार, यह समझौता अमेरिका के साथ भारत के व्यापार में ट्रेड सरप्लस को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सकता है. इस डील के बाद भारत का ट्रेड सरप्लस सालाना 90 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है, जो वित्त वर्ष 2025 में 40.9 अरब डॉलर था. ये व्यापार समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था पर सीधा और सकारात्मक प्रभाव डालेगा. अनुमान है कि इससे भारत की जीडीपी में लगभग 1.1% की बढ़ोतरी हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *