Irans Nuclear Dilemma: ईरान का परमाणु संकट, ऑपरेशन एपिक फ्यूरी और मध्य पूर्व का खतरनाक मोड़
मध्य पूर्व में जारी ऑपरेशन एपिक फ्यूरी ने वैश्विक चिंताएं बढ़ा दी हैं. अमेरिका और इजराइल द्वारा शुरू किया गया यह अभियान शुरुआत में ईरान के राजनीतिक नेतृत्व और बुनियादी ढांचे को पंगु बनाने के उद्देश्य से था. अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने स्पष्ट किया था कि लक्ष्य सत्ता परिवर्तन नहीं है, बल्कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के हितों की रक्षा करना है. हालांकि, ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों और इजराइल पर जवाबी हमलों के बाद रणनीति बदल गई.